Ad

crop duration

जायद में मूंग की इन किस्मों का उत्पादन कर किसान कमा सकते है अच्छा मुनाफा

जायद में मूंग की इन किस्मों का उत्पादन कर किसान कमा सकते है अच्छा मुनाफा

मूंग की खेती अन्य दलहनी फसलों की तुलना में काफी सरल है। मूंग की खेती में कम खाद और उर्वरकों के उपयोग से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। मूंग की खेती में बहुत कम लागत आती है, किसान मूंग की उन्नत किस्मों का उत्पादन कर ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। इस दाल में बहुत से पोषक तत्व होते है जो स्वास्थ के लिए बेहद लाभकारी होते है। 

मूंग की फसल की कीमत बाजार में अच्छी खासी है, जिससे की किसानों को अच्छा मुनाफा होगा। इस लेख में हम आपको मूंग की कुछ ऐसी उन्नत किस्मों के बारे में जानकारी देंगे जिनकी खेती करके आप अच्छा मुनाफा कमा सकते है। 

मूंग की अधिक उपज देने वाली उन्नत किस्में 

पूसा विशाल किस्म 

मूंग की यह किस्म बसंत ऋतू में 60 -75 दिन में और गर्मियों के माह में यह फसल 60 -65 दिन में पककर तैयार हो जाती है। मूंग की यह किस्म IARI द्वारा विकसित की गई है। यह मूंग पीला मोजक वायरस के प्रति प्रतिरोध है। यह मूंग गहरे रंग की होती है, जो की चमकदार भी होती है। यह मूंग ज्यादातर हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पंजाब में ज्यादा मात्रा में उत्पादित की जाती है। पकने के बाद यह मूंग प्रति हेक्टेयर में 12 -13 क्विंटल बैठती है। 

ये भी पढ़ें: फायदे का सौदा है मूंग की खेती, जानिए बुवाई करने का सही तरीका

पूसा रत्न किस्म 

पूसा रत्न किस्म की मूंग 65 -70 दिन में पककर तैयार हो जाती है। मूंग की यह किस्म IARI द्वारा विकसित की गई है। पूसा रत्न मूंग की खेती में लगने वाले पीले मोजक के प्रति सहनशील होती है। मूंग की इस किस्म पंजाब और अन्य दिल्ली एनसीआर में आने वाले क्षेत्रो में सुगम और सरल तरीके से उगाई जा सकती है। 

पूसा 9531 

मूंग की यह किस्म मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में उगाई जा सकती है। इस किस्म के पौधे लगभग 60 -65 दिन के अंदर कटाई के लिए तैयार हो जाते है। इसकी फलिया पकने के बाद हल्के भूरे रंग की दिखाई पड़ती है। साथ ही इस किस्म में पीली चित्ती वाला रोग भी बहुत कम देखने को मिलता है। यह किस्म प्रति हेक्टेयर में 12 -15 प्रति क्विंटल होती है। 

ये भी पढ़ें: मूंग के कीट एवं रोग

एच यू एम - 1 

मूंग की यह किस्म बनारस हिन्दू विश्वविधालय द्वारा तैयार की गई है, इस किस्म के पौधे पर बहुत ही कम मात्रा में फलिया पाई जाती है। मूंग की यह किस्म लगभग 65 -70 दिन के अंदर पक कर तैयार हो जाती है। साथ ही मूंग की फसल में लगने वाले पीले मोजक रोग का भी इस पर कम प्रभाव पड़ता है। 

टी - 44 

मूंग की यह किस्म जायद के मौसम में अच्छे से उगाई जा सकती है। इस किस्म की खेती खरीफ के मौसम में भी अच्छे से की जा सकती है। यह किस्म लगभग 70 -75 दिन के अंदर पककर तैयार हो जाती है। साथ ही यह किस्म प्रति हेक्टेयर में 8 -10 क्विंटल होती है। 

ये भी पढ़ें: सोयाबीन, कपास, अरहर और मूंग की बुवाई में भारी गिरावट के आसार, प्रभावित होगा उत्पादन

सोना 12 /333 

मूंग की इस किस्म को जायद के मौसम के लिए तैयार किया गया है। इस किस्म के पौधे बुवाई के दो महीने बाद पककर तैयार हो जाते है। यह किस्म प्रति हेक्टेयर में 10 क्विंटल के आस पास हो जाती है। 

पन्त मूँग -1 

मूंग की इस किस्म को जायद और खरीफ दोनों मौसमों में उगाया जा सकता है। मूंग की इस किस्म पर बहुत ही कम मात्रा में जीवाणु जनित रोगों का प्रभाव देखने को मिलता है। यह किस्म लगभग 70 -75 दिन के अंदर पककर तैयार हो जाती है। पन्त मूंग -1 का औसतन उत्पादन 10 -12 क्विंटल देखने को मिलता है। 

केले की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पोटाश की कमी के लक्षण और उसे प्रबंधित करने की तकनीक

केले की खेती के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पोटाश की कमी के लक्षण और उसे प्रबंधित करने की तकनीक

पोटाश, जिसे पोटेशियम (K) के रूप में भी जाना जाता है, केला सहित सभी पौधों के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है। पोटेशियम पौधों के भीतर विभिन्न शारीरिक प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जैसे प्रकाश संश्लेषण, एंजाइम सक्रियण, ऑस्मोरग्यूलेशन और पोषक तत्व ग्रहण। केले के पौधों में पोटाश की कमी से उनकी वृद्धि, फल विकास और समग्र उत्पादकता पर हानिकारक प्रभाव पड़ता है। आइए जानते है केले के पौधों में पोटाश की कमी के प्रमुख लक्षणों के बारे में एवं उसे प्रबंधित करने के विभिन्न रणनीतियों के बारे में....

केले के पौधों में पोटाश की कमी के लक्षण

केले के पौधों में पोटेशियम की कमी कई प्रकार के लक्षणों के माध्यम से प्रकट होती है जो पौधे के विभिन्न भागों को प्रभावित करते हैं। समय पर निदान और प्रभावी प्रबंधन के लिए इन लक्षणों को समझना महत्वपूर्ण है। केले के पौधों में पोटाश की कमी के कुछ सामान्य लक्षण इस प्रकार हैं:

ये भी पढ़ें:
सितंबर महीने में मानसून के सक्रिय होने की वजह से बिहार एवम उत्तर प्रदेश में केला की खेती में थ्रिप्स का बढ़ता आक्रमण कैसे करें प्रबंधन?

पत्ती पर पोटाश के कमी के लक्षण

पत्ती के किनारों का भूरा होना: पुरानी पत्तियों के किनारे भूरे हो जाते हैं और सूख जाते हैं, इस स्थिति को पत्ती झुलसना कहा जाता है। पत्तियों का मुड़ना: पत्तियाँ ऊपर या नीचे की ओर मुड़ जाती हैं, जिससे उनका स्वरूप विकृत हो जाता है। शिराओं के बीच पीलापन: शिराओं के बीच पत्ती के ऊतकों का पीला पड़ना, जिसे इंटरवेनल क्लोरोसिस कहा जाता है, एक सामान्य लक्षण है। पत्ती परिगलन: गंभीर मामलों में, पत्तियों पर नेक्रोटिक (मृत) धब्बे दिखाई दे सकते हैं, जिससे प्रकाश संश्लेषक गतिविधि कम हो जाती है।

फल पर पोटाश के कमी के लक्षण

फलों का आकार कम होना: पोटाश की कमी से फलों का आकार छोटा हो जाता है, जिससे केले के बाजार मूल्य पर असर पड़ता है। असमान पकना: फल समान रूप से नहीं पकते हैं, जिससे व्यावसायिक उत्पादकों के लिए यह चुनौतीपूर्ण हो जाता है।

तना और गुच्छा पर पोटाश के कमी के लक्षण

रुका हुआ विकास: केले के पौधे की समग्र वृद्धि रुक ​​सकती है, जिसके परिणामस्वरूप उपज कम हो जाती है। छोटे गुच्छे: पोटाश की कमी से फलों के गुच्छे छोटे और पतले हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें:
केले का सिगाटोका पत्ती धब्बा रोग, कारण, लक्षण, प्रभाव एवं प्रबंधित करने के विभिन्न उपाय

जड़ पर पोटाश की कमी के लक्षण

कमजोर कोशिका भित्ति के कारण जड़ें कम सशक्त होती हैं और रोगों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती हैं।

केले के पौधों में पोटाश की कमी का प्रबंधन

केले के पौधों में पोटाश की कमी के प्रबंधन में पोटेशियम के अवशोषण और उपयोग में सुधार के लिए मिट्टी और पत्तियों पर पोटेशियम के प्रयोग के साथ-साथ अन्य कृषि कार्य का संयोजन शामिल है। पोटाश की कमी को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए यहां कुछ उपाय सुझाए जा रहे हैं, जैसे:

मृदा परीक्षण

मिट्टी में पोटेशियम के स्तर का आकलन करने के लिए मिट्टी परीक्षण करके शुरुआत करें। इससे कमी की गंभीरता को निर्धारित करने और उचित पोटेशियम उर्वरक प्रयोग करने के संबंध में सही मार्गदर्शन मिलेगा।

उर्वरक अनुप्रयोग

मिट्टी परीक्षण की सिफारिशों के आधार पर पोटेशियम युक्त उर्वरक, जैसे पोटेशियम सल्फेट (K2SO4) या पोटेशियम क्लोराइड (KCl) का प्रयोग करें। रोपण के दौरान या केला के विकास के दौरान साइड-ड्रेसिंग के माध्यम से मिट्टी में पोटेशियम उर्वरकों को शामिल करें। मिट्टी के पीएच की निगरानी करें, क्योंकि अत्यधिक अम्लीय या क्षारीय मिट्टी पोटेशियम की मात्रा को कम कर सकती है। यदि आवश्यक हो तो पीएच स्तर समायोजित करें।

ये भी पढ़ें:
भारत के इन क्षेत्रों में केले की फसल को पनामा विल्ट रोग ने बेहद प्रभावित किया है

पत्तियों पर छिड़काव करें

गंभीर कमी के मामलों में, पत्तों पर पोटेशियम का छिड़काव त्वरित उपाय है। पत्तियों को जलने से बचाने के लिए पोटेशियम नाइट्रेट या पोटेशियम सल्फेट को पानी में घोलकर सुबह या दोपहर के समय लगाएं। मिट्टी की नमी को संरक्षित करने और मिट्टी के तापमान को लगातार बनाए रखने के लिए केले के पौधों के चारों ओर जैविक गीली घास लगाएं। इससे जड़ों द्वारा पोटेशियम अवशोषण में सुधार होता है।

संतुलित पोषण

सुनिश्चित करें कि पोषक तत्वों के असंतुलन को रोकने के लिए अन्य आवश्यक पोषक तत्व, जैसे नाइट्रोजन (एन) और फास्फोरस (पी), भी पर्याप्त मात्रा में मौजूद हो।आम तौर पर (प्रजाति एवं मिट्टी के अनुसार भिन्न भिन्न भी हो सकती है ), केले को मिट्टी और किस्म के आधार पर 150-200 ग्राम नत्रजन ( एन), 40-60 ग्राम फास्फोरस ( पी2ओ5) और 200-300 ग्राम पोटाश (के2ओ) प्रति पौधे प्रति फसल की आवश्यकता होती है। फूल आने के समय (प्रजनन चरण) में एक-चौथाई नत्रजन(N) और एक-तिहाई पोटाश (K2O) का प्रयोग लाभकारी पाया गया है। फूल आने के समय में नत्रजन का प्रयोग पत्तियों की उम्र बढ़ने में देरी करता है और गुच्छों के वजन में सुधार लाता है और एक तिहाई पोटाश का प्रयोग करने से फिंगर फिलिंग बेहतर होती है। ऊत्तक संवर्धन द्वारा तैयार केले के पौधे से खेती करने में नाइट्रोजन एवं पोटैशियम की कुल मात्रा को पांच भागों में विभाजित करके प्रयोग करने से अधिकतम लाभ मिलता है जैसे प्रथम रोपण के समय,दूसरा रोपण के 45 दिन बाद , तृतीय-90 दिन बाद, चौथा-135 दिन बाद; 5वीं-180 दिन बाद। फास्फोरस उर्वरक की पूरी मात्रा आखिरी जुताई के समय या गड्ढे भरते समय डालनी चाहिए।

जल प्रबंधन

पानी के तनाव से बचने के लिए उचित सिंचाई करें, क्योंकि सूखे की स्थिति पोटेशियम की कमी को बढ़ा सकती है।

ये भी पढ़ें:
जानें लाल केले की विशेषताओं और फायदों के बारे में

फसल चक्र

मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी के जोखिम को कम करने के लिए केले की फसल को अन्य पौधों के साथ बदलें।

रोग एवं कीट नियंत्रण

किसी भी बीमारी या कीट संक्रमण का तुरंत समाधान करें, क्योंकि वे पौधे पर दबाव डाल सकते हैं और पोषक तत्व ग्रहण करने में बाधा उत्पन्न करते हैं।

कटाई छंटाई और मृत पत्तियों को हटाना

स्वस्थ, पोटेशियम-कुशल पर्णसमूह के विकास को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से क्षतिग्रस्त या मृत पत्तियों की छंटाई करें।

निगरानी और समायोजन

पोटेशियम उपचारों के प्रति पौधे की प्रतिक्रिया की लगातार निगरानी करें और तदनुसार उर्वरक प्रयोगों को समायोजित करें। अंत में कह सकते है की केले के पौधों में पोटेशियम की कमी से विकास, फल की गुणवत्ता और उपज पर महत्वपूर्ण नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस कमी को दूर करने और स्वस्थ और उत्पादक केले की फसल सुनिश्चित करने के लिए मिट्टी परीक्षण, उर्वरक प्रयोग और कृषि कार्यों सहित समय पर निदान और उचित प्रबंधन आवश्यक हैं। इन रणनीतियों को लागू करके, केला उत्पादक पोटेशियम पोषण को अनुकूलित करते हैं और बेहतर समग्र पौध स्वास्थ्य और फल उत्पादन प्राप्त करते हैं।

गर्मियों के मौसम में करें चौलाई की खेती, होगा बंपर मुनाफा

गर्मियों के मौसम में करें चौलाई की खेती, होगा बंपर मुनाफा

चौलाई पत्तियों वाली सब्जी की फसल है, जिसे गर्मियों और बरसात के मौसम में उगाया जाता है। इसके पौधों को विकास के लिए सामान्य तापमान की जरूरत होती हैं। वैसे चौलाई को ज्यादातर गर्मियों में ही उगाया जाता है, इस मौसम में इस फसल में अच्छा खासा उत्पादन होता है, जिससे किसानों को मोटी कमाई होती है। चौलाई प्रोटीन, खनिज, विटामिन ए, सी, आयरन,कैल्शियम और फॉस्फोरस से भरपूर होती है, इसलिए इसे कई मिनरल्स गुणों का खजाना कहा जाता है। इसके बीजों को राजगिरा कहा जाता है, जिसका आटा बनता है। यह पत्तों वाली सब्जी होती है। जिसकी शहरों में अच्छी खासी डिमांड रहती है, इसलिए आजकल इसे शहरों के आसपास जमकर उगाया जा रहा है। चौलाई पूरे विश्व में पाया जाने वाला साग है। अभी तक इसकी 60 से ज्यादा प्रजातियों की पहचान की जा चुकी है। इसका पौधा 80 सेंटीमीटर से लेकर 200 सेंटीमीटर तक ऊंचा होता है। इनके पत्ते एकान्तर, भालाकार या आयताकार होती हैं, जिनकी लंबाई 3 से 9 सेमी तथा चौड़ाई 2 से 6 सेमी होती है। इसमें पीले, हरे, लाल और बैगनी रंग के फूल आते हैं जो गुच्छों में लगे होते हैं। यह अर्ध-शुष्क वातावरण में उगाया जाने वाला साग है।

चौलाई की किस्में

अभी तक चौलाई की 60 से ज्यादा किस्में पहचानी जा चुकी हैं। लेकिन भारत में अभी तक कुछ किस्मों की खेती ही की जाती है। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं-

ये भी पढ़ें:
चौलाई की खेती कैसे करें कपिलासा: चौलाई की यह एक उन्नत किस्म है जो बुवाई के मात्र 95 दिनों के भीतर तैयार हो जाती है। इस किस्म के पौधों की ऊंचाई 165 सेंटीमीटर होती है। एक हेक्टेयर में बुवाई करने पर 13 क्विंटल साग का उत्पादन हो सकता है। यह किस्म ज्यादातर उड़ीसा, तमिलनाडू, कर्नाटक आदि में उगाई जाती है। गुजरात अमरेंथ 1: यह ऐसी किस्म है जो 100-110 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। इस किस्म पर कीटों का प्रभाव नहीं होता। प्रति हेक्टेयर इस किस्म की औसत पैदावार 19.50 क्विंटल है। गुजरात अमरेंथ 2 : यह किस्म मैदानी इलाकों के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। यह किस्म बुवाई के 90 दिनों के भीतर कटाई के लिए तैयार हो जाती है। कम समय में तैयार होने से और पैदावार अधिक होने से किसान इस किस्म को बोना पसंद करते हैं। इस किस्म का प्रति हेक्टेयर उत्पादन 23 क्विंटल है। सुवर्णा: चौलाई की यह किस्म ज्यादातर उत्तर भारत में उगाई जाती है। यह बुवाई के मात्र 80 दिनों के भीतर तैयार हो जाती है। इसका उत्पादन एक हेक्टेयर खेत में 16 क्विंटल तक हो सकता है। दुर्गा : यह चौलाई की ऐसी किस्म है जिस पर कीटों का असर नहीं होता। इस किस्म के पौधों की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर होती है और यह बुवाई के 125 दिनों के भीतर कटाई के लिए तैयार हो जाती है। पूसा कीर्ति : चौलाई इस किस्म की पत्तियां बड़ी होती हैं। इसकी पत्तियों की लंबाई 6 से 8 सेमी और चौड़ाई 4 से 6 सेमी होती है। इसका तना हरा होता है। इसकी खेती ज्यादातर गर्मियों में की जाती है। पूसा किरण : चौलाई की इस किस्म की खेती बरसात के मौसम में की जाती है। इसकी पत्तियां मुलायम होती हैं तथा इनका आकार बड़ा होता है।

चौलाई की खेती के लिए जलवायु और तापमान

चौलाई की खेती गर्मी और बरसात के मौसम में ही की जा सकती है। सर्दियों का मौसम इसकी खेती के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। इसके पौधों को अंकुरित होने के लिए 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है और इसका पेड़ 40 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान को आसानी से झेल सकता है। चौलाई की खेती के लिए 15 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान नहीं होना चाहिए।

चौलाई की खेती के लिए इस तरह की मिट्टी होती है उपयुक्त

चौलाई की खेती के लिए कार्बनिक पदार्थों से भरपूर उपजाऊ उचित जल निकासी वाली मिट्टी की आवश्यकता होती है। ऐसी मिट्टी जहां पानी का जमाव होता हो, वहां पर चौलाई की खेती नहीं की जा सकती। जलभराव वाली मिट्टी में चौलाई का विकास अच्छे से नहीं होता है। इसकी खेती के लिए जमीन का पीएच मान 6 से 8 के बीच होना चाहिए।

चौलाई की बुवाई

चौलाई की पहली बुवाई मार्च और अप्रैल माह में की जाती है। जबकी दूसरी बुवाई जून-जुलाई माह में की जाती है। चौलाई की बुवाई आप छिड़काव और रोपाई दोनों विधियों द्वारा कर सकते हैं। बुवाई के पहले बीजों को गोमूत्र से उपचारित कर लें। इससे फसल रोगों से सुरक्षित रहेगी। चौलाई के बीज बहुत छोटे दिखाई देते हैं, इसलिए इनकी बुआई रेतीली मिट्टी में मिलाकर करें।

ये भी पढ़ें:
जैविक खाद का करें उपयोग और बढ़ाएं फसल की पैदावार, यहां के किसान ले रहे भरपूर लाभ
चौलाई की अच्छी पैदावार के लिए इसकी बुवाई पक्तियों में करना चाहिए। कतारों में रोपाई के दौरान प्रत्येक कतार के बीच आधा फीट की दूरी अवश्य रखें। साथ ही पौधे से पौधे की दूरी 10 सेंटीमीटर होनी चाहिए। ड्रिल माध्यम से बीजों की रोपाई 2 से 3 सेंटीमीटर जमीन के भीतर करना चाहिए।

चौलाई की सिंचाई

चौलाई की फसल में बुवाई के 3 सप्ताह बाद पहली बार सिंचाई करनी होती है। इसके बाद 20 से 25 दिन के अंतराल में सिंचाई करते रहें। अगर वातावरण में तेज गर्मी पड़ रही हो तो हर सप्ताह सिंचाई करें। गर्मियों में कम सिंचाई करने पर इसके पत्ते पीले पड़ जाएंगे और बाजार में इसके उचित दाम नहीं मिलेंगे। अगर खेत में हमेशा नमी बनी रहती है तो चौलाई की फसल में अच्छी पैदावार देखने को मिलती है।

खरपतवार नियंत्रण

चौलाई की फसल में खरपतवार नियंत्रण बेहद जरूरी होता है। इसकी अच्छी उपज के लिए खेत खरपतवार मुक्त होना चाहिए। खरपतवार में पाए जाने वाले कीट इस फसल की पत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे पैदावार प्रभावित होती है। खरपतवार नियंत्रण के लिए खेत की समय-समय पर निराई गुड़ाई करते रहें। निराई गुड़ाई के समय पौधों की जड़ों पर हल्की मिट्टी जरूर चढ़ा दें।

चौलाई की कटाई

चौलाई की कटाई मौसम के हिसाब से की जाती है। अगर आप चौलाई की पत्तियों को बाजार में बेंचना चाहते हैं तो गर्मियों के मौसम में इसकी कटाई बुवाई के 30 दिनों के बाद कर लें। इसके बाद हर 15 दिन में कटाई करते रहें। एक हेक्टेयर जमीन पर इसका उत्पादन 100 क्विंटल के आस पास होता है। इसके साथ ही अगर आप फसल से दानों की पैदावार चाहते हैं तो जब इसकी बालियां पीली पड़ने लगे तब कटाई कर लें। चौलाई की फसल आमतौर पर 100 दिनों में तैयार हो जाती है। इस हिसाब से किसान भाई इसकी फसल उगाकर कम समय में अच्छा खासा लाभ कमा सकते हैं।
कैसे करें चुकंदर की खेती; जाने फसल के बारे में संपूर्ण जानकारी

कैसे करें चुकंदर की खेती; जाने फसल के बारे में संपूर्ण जानकारी

चुकंदर एक ऐसी कंद वर्गीय फसल  है जिसका सेवन  अलग-अलग तरीकों से किया जा सकता है। इसे आप कल की तरह कच्चा खा सकते हैं या फिर सब्जी की तरह पका कर भी इसे खाया जा सकता है। 

इसके अलावा चुकंदर को बहुत से पेय पदार्थ में भी इस्तेमाल किया जाता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए तो लाभदायक होता ही है साथ ही त्वचा की हेल्थ के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। 

 चुकंदर से बनाई जाने वाली सब्जी को बहुत से लोग मीठी सब्जी कहते हैं क्योंकि इसका स्वाद हल्का सा मीठा होता है। चुकंदर जमीन के नीचे उगता है और इसकी सबसे खास बात यह है कि चुकंदर के पत्तों की अलग से सब्जी बनाई जा सकती है।  

इस में पाए जाने वाले पोषक तत्व के बारे में सभी लोग जानते हैं और साथ ही हम सब को यह जानकारी जरूर है कि  यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है। 

खून की कमी,अपच, ह्रदय रोग और कैंसर जैसी बड़ी बड़ी बीमारियों के लिए भी डॉक्टर के द्वारा बहुत बार चुकंदर के सेवन करने की सलाह दी जाती है। 

मार्केट में चुकंदर की मांग लगभग 12 महीने बनी रहती है और ऐसे में किसान फसल का उत्पादन करते हुए अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। 

ये भी पढ़े: अरुगुला की खेती की जानकारी 

ठंडे क्षेत्रों को चुकंदर की खेती के लिए एकदम सही माना जाता है और इसीलिए भारत में चुकंदर की खेती ज्यादातर उत्तराखंड,  कश्मीर,  हिमाचल प्रदेश और राजस्थान और पंजाब के ठंडे इलाकों में ज्यादातर रबी के सीजन में की जाती हैं।  

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको चुकंदर के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं जिसको पढ़ते हुए आप इस फसल का उत्पादन करके मुनाफा कमा सकते हैं।

कैसे करें चुकंदर की खेती

चुकंदर की खेती (chukandar ki kheti) के लिए अगर सही तरह की मिट्टी और जलवायु की बात की जाए तो इस फसल के उत्पादन के लिए बलुई दोमट मिट्टी को सबसे ज्यादा सही माना जाता है। 

इसकी खेती करने के लिए भूमि का P.H. मान 6 से 7 के बीच होना आवश्यक है। इसके अलावा चुकंदर की खेती करते हुए आपको इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत है कि आप की जमीन में जल निकासी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए क्योंकि अगर जमीन में कभी भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है तो यह पौधे इसके कारण सड़ने लगते हैं। 

ये भी पढ़े: व्यापारिक लाभ के कारण फायदे का सौदा है शकरकंद की खेती 

अगर किसान भाई चाहते हैं कि वह मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयोडीन, पोटेशियम, आयरन, विटामिन-सी, और विटामिन-B से भरपूर चुकंदर की खेती  करें तो उसके लिए आदर्श तापमान 18 से 21 डिग्री सेल्सियस तक माना गया है।

भारत में चुकंदर की खेती (Beetroot cultivation in India) के लिए सबसे अच्छा मौसम

अगर भारत की बात की जाए तो यहां पर चुकंदर की खेती करने के लिए अक्टूबर के पहले हफ्ते से लेकर जनवरी तक इसकी खेती की जा सकती हैं।  

सर्दियों के मौसम में चुकंदर के पौधे का विकास बहुत तेजी से होता है और इस पर आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।  इसके अलावा एक बात का ध्यान हमेशा रखें कि गर्मियों के मौसम में कभी भी चुकंदर की खेती ना करें। 

साथ ही आपको यह भी ध्यान में रखना है कि बहुत ज्यादा ठंड के मौसम में या फिर जब पाला पड़ने की स्थिति होती है तब भी चुकंदर की खेती करने से बचें क्योंकि यह फसल ऐसे मौसम में प्रभावित हो सकती हैं।

क्या है चुकंदर की खेती के लिए कुछ बढ़िया किस्में

बाजार में आपको चुकंदर की बहुत सी किसमें देखने को मिल जाती हैं लेकिन इसकी कुछ बेहद अच्छी किस्मों के नाम इस प्रकार से हैं;

  • पुष्पा
  • डार्क एज
  • एक्सीडेंटल
  • क्यू टी
  • अल्बर्टीना
  • काली लाल
  • बुले दी
  • गोल्डन
  • चियोगिया
  • बादामी

कैसे करें खेत की तैयारी?

चुकंदर की खेती करने से पहले आपको खेत की गहरी जुताई करना बेहद अनिवार्य है। इसके लिए किसान कल्टीवेटर और रोटावेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

एक बार गहरी जुताई करने के बाद आप दो-तीन बार खेत की हल्की जुताई कर ले और उसके बाद ही खेत में बीज डाले इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि आप की पैदावार अच्छी हो तो उसके लिए कोशिश करें कि अपने खेत में प्रति एकड़ के हिसाब से 4 टन गोबर खाद डाल दें।

चुकंदर की फसल की बुवाई की विधि

चुकंदर की फसल की बुवाई के लिए दो विधि अपनाई जा सकती हैं जिसमें से एक है छिड़काव विधि और दूसरी है दूसरी मेड़ विधि है. 

छिटकवा विधि – छिड़काव विधि में खेत में अलग-अलग क्यारियां बनाकर उसमें बीजों को फेंककर बुवाई की जाती है।  इस विधि में अगर लागत की बात की जाए तो प्रति एकड़ लगभग 4 किलो बीज लग जाता है। 

मेड़ विधि – इस विधि में लगभग 10-10 इंच की दूरी पर मेड बनाई जाती है और उस पर बीजों की बुवाई की जाती है।  इसमें हर एक पौधे के बीच में लगभग 3 इंच की दूरी रखी जाती है।  इसके अलावा कुछ चीजें जो आपको इसकी खेती करते समय ध्यान में रखने की जरूरत है वह है;

खेत को उत्तम तरीके से जोता जाना चाहिए और खेत की मिट्टी को उन्नत बनाने के लिए उर्वरक डालना चाहिए।

  • फसल के लिए उत्तम बीज चुनें और बीजों को बुवाई के लिए नियमित अंतराल पर फसल की आवश्यकताओं के अनुसार खेत में बोएं।
  • बीज को बोते समय गहराई लगभग 2 सेमी तक होनी चाहिए।
  • फसल के बाद सिंचाई जरूरी होती है, इसलिए फसल के बाद समय-समय पर सिंचाई की जानी चाहिए।
  • फसल को उगने के दौरान खेत में खरपतवार, कीटाणु और बीमारियों से निपटने के लिए उचित देखभाल दी जानी चाहिए।
  • फसल की उन्नति के लिए उत्तम उर्वरक, खाद और पेस्टिसाइड का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
ये भी पढ़े: इफको (IFFCO) कंपनी द्वारा निर्मित इस जैव उर्वरक से किसान फसल की गुणवत्ता व पैदावार दोनों बढ़ा सकते हैं

चुकंदर की खेती (chukandar ki kheti) में कैसे रखें सिंचाई और उर्वरक का ध्यान?

चुकंदर की फसल ऐसी होती है जिसमें बहुत ज्यादा सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ती हैं लेकिन फिर भी समय-समय पर हल्की सिंचाई करते रहना चाहिए।  

पहली सिंचाई आप फसल बोने के 15 दिनों बाद कर सकते हैं और उसके लगभग पांच-छह दिन बाद दूसरी सिंचाई की जा सकती हैं।  इसके अलावा अगर आप का क्षेत्र ऐसा है जहां पर बरसात नहीं हो रही है तो लगभग हर एक आठ से 10 दिन के बीच में सिंचाई करते रहना चाहिए। 

उर्वरक की बात की जाए तो चुकंदर की खेती करते समय यूरिया, डी.ए.पी यानि डाई-एमोनियम फॉस्फेट और पोटाश का इस्तेमाल किया जा सकता है और इन सब का प्रयोग आप अपने खेत में प्रति एकड़ के हिसाब से करें।  

साथ ही माना जाता है कि अगर चुकंदर की खेती करते समय आप जैविक या ऑर्गेनिक खाद डालते हैं तो उत्पादन बेहतर रहता है। 

चुकंदर की खेती करने से पहले अपने खेत में वरुण की मात्रा का प्रशिक्षण जरूर करवा लें क्योंकि अगर आप के खेत में वरुण की कमी है तो चुकंदर के पौधों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और समय के साथ टूटने लगती हैं। 

अगर खेत में और उनकी कमी है तो आप बोरिक एसिड या बोरॉक्स  जमीन में डाल सकते हैं।

चुकंदर की फसल में लगने वाले रोग

हालांकि चुकंदर एक ऐसी फसल है जिसमें बहुत ज्यादा रोग नहीं लगते हैं लेकिन फिर भी अगर अच्छी तरह से इसकी देखभाल न की जाए तो फसल को रोक लगने की संभावना रहती है। 

चुकंदर की फसल में विभिन्न प्रकार के रोग हो सकते हैं, जैसे कि दाग पत्तियों वाला रोग, पत्तों की खारीद, धुंधली जड़ें, प्याज की तरह अर्ध-परिपक्वता, फसल के नीचे सफेद कीट, विभिन्न प्रकार की फंगल संक्रमण, आदि।

रोग एवं कीट प्रबंधन कैसे करें

चुकंदर की फसल में खरपतवार और रोगों का नियंत्रण करने के लिए हर एक 25 से 30 दिन के बीच बीच में साफ सफाई करते रहना चाहिए।  

इसके अलावा अगर किसी कारण से आपके चुकंदर की फसल में रोग लग जाता है तो सही मात्रा में केमिकल का छिड़काव करते हुए फसल को इस रोग से बचाया जा सकता है।

रेड स्पाइडर, एफिड्स, फ्ली बीटल और लीफ खाने कीड़ों से बचाव के लिए, 1 लीटर पानी में 2 मिली मैलाथियान 50 ईसी मिलाकर छिड़काव करें। कीटों को नियंत्रित करने से पहले, कृषि वैज्ञानिकों से सलाह लें। 

इसके अलावा जब भी आप बीज रोपण करते हैं तो सही तरह के बीच का इस्तेमाल करें इससे आप के उत्पादन में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे और फसल में रोग लगने की क्षमता भी कम हो जाती है। 

इस तरह से इन सब चीजों का ध्यान रखते हुए किसान चुकंदर की फसल उगा सकते हैं और इससे अच्छा खासा मुनाफा भी ले सकते हैं।

चुकंदर का मूल्य

चुकंदर का मूल्य उसकी गुणवत्ता, उपलब्धता, और बाजार के क्षेत्र के अनुसार भिन्न-भिन्न होता है। इसलिए, चुकंदर का मूल्य विभिन्न शहरों और बाजारों में भिन्न हो सकता है। 

चुकंदर एक ऐसी फसल है जिसके उत्पादन में ज्यादा समय नहीं लगता है जिसकी वजह से यह बेहद कम समय में किसानों को अच्छा खासा मुनाफा दे सकती है।  

यह फसल एक बार बीज बोने के बाद लगभग 3 महीने में बनकर तैयार हो जाती है और 300 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक इसका उत्पादन हो जाता है।  

आम तौर पर अगर चुकंदर के मूल्य की बात की जाए तो यह 50 से ₹60 प्रति किलो तक भी रहता है।  इस फसल की एक और खासियत यह है कि इसे बहुत जगह पशु चारे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

मिर्च की खेती करके किसान भाई जल्द ही कमा सकते हैं अच्छा खासा मुनाफा, इतना आएगा खर्च

मिर्च की खेती करके किसान भाई जल्द ही कमा सकते हैं अच्छा खासा मुनाफा, इतना आएगा खर्च

भारत में मिर्च सब्जी और मसाले के रूप में प्रयोग की जाती है। इसका प्रयोग भारतीय उपमहाद्वीप के लगभग हर घर में किया जाता है। यह स्वाद में बेहद तीखी होती है, जिसकी वजह से व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किचन में इसका इस्तेमाल किया जाता है। भारत में लाल के साथ-साथ हरी मिर्च का भी बहुतायत में उत्पादन किया जाता है। भारत दुनिया में मिर्च का एक प्रमुख निर्यातक देश है। भारत के मिर्च की दुनिया भर के बाजारों में अच्छी खासी मांग रहती है।

मिर्च की खेती में इतना आता है खर्च

अगर किसान भाई एक हेक्टेयर खेत में
मिर्च का उत्पादन करना चाहते हैं तो उन्हें इसके लिए 10 किलोग्राम बीज की जरूरत होगी। देशी मिर्च के 10 किलोग्राम बीज की बाजार में कीमत 2500 रुपये प्रति किलो है। जबकि हाइब्रिड बीज की कीमत 3500 से 4000 रुपये प्रति किलो तक हो सकती है। इसके अलावा एक हेक्टेयर खेत में सिंचाई, खाद डालना, कीटनाशक डालना और कटाई में 3 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है।

इतना होगा फायदा

एक हेक्टेयर खेत में लगभग 300 क्विंटल मिर्च का उत्पादन हो सकता है। जबकि मिर्च की औसत कीमत 40 रुपये प्रति किलो होती है। इस हिसाब से एक हेक्टेयर खेत में 12 लाख रुपये की मिर्च का उत्पादन हो सकता है। अगर मिर्च की खेती में आने वाली लागत को अलग कर दें तब भी किसान भाइयों को एक हेक्टेयर खेत में मिर्च उत्पादन करने पर लगभग 9 लाख रुपये का मुनाफा हो सकता है। इस हिसाब से किसान भाई बेहद कम समय में मिर्च की खेती से ज्यादा से ज्यादा रुपये कमा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
काली मिर्च की खेती, बेहद कम लागत में हो जाएंगे लखपति, जानिए कैसे करेंगे खेती

ऐसी जमीन पर करें मिर्च की खेती

मिर्च की खेती हर तरह की जमीन में की जा सकती है। अच्छे उत्पादन के लिए हल्की उपजाऊ और पानी के अच्छे निकास वाली ज़मीन का चयन करना चाहिए। मिर्च की खेती के लिए जमीन का चुनाव करने के पहले मिट्टी का परीक्षण अवश्य करवाएं। इस खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 6 से 7 के बीच होना चाहिए। मिर्च की रोपाई हमेशा मिट्टी के बेड पर ही करना चाहिए। इससे पौधों के आस पास पानी जमा नहीं होता है और पौधे सड़ने से बच जाते हैं। मिर्च के पौधों को हमेशा नर्सरी में तैयार करना चाहिए। जिसके लिए उपचारित बीजों का इस्तेमाल करें। बीजों की बुवाई के 40 दिनों के बाद पौध तैयार हो जाती है। जिसे बाद में खेत में लगाया जा सकता है। पौध को खेत में लगाते समय ध्यान रखें कि पौधे स्वास्थ्य हों और उनकी ऊंचाई 15 से 20 सेंटीमीटर होनी चाहिए। मिर्च की खेती में हानिकारक रोगों के साथ ही कीटों का आक्रमण होता रहता है। जिससे निपटने के लिए किसान भाई जैविक कीटनाशकों का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा रोगों से निपटने के लिए मिथाइल डैमेटन, एसीफेट, प्रॉपीकोनाज़ोल या हैक्साकोनाज़ोल जैसी दवाइयों का भी उपयोग किया जा सकता है। फसल आने पर मिर्च को हरे रूप में ही तोड़ लिया जाता है और बाजार में बेंच दिया जाता है। इसके अलावा जब मिर्च लाल हो जाती है तो उसे तोड़कर सुखा लिया जाता है और मिर्च के आकार के हिसाब से अलग कर लिया जाता है। इसके बाद सूखी मिर्च को पैक करके स्टोर कर लिया जाता है और बाजार में बेंचने के लिए भेज दिया जाता है।